तिल्दा: सांई मंदिर के आगे ई-रिक्शा ने दोपहिया वाहन को मारी ठोकर, दो घायल, नेवरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tilda, Raipur | Feb 13, 2026 नेवरा निवासी एक प्रार्थी ने थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दोपहिया वाहन में अपने दुकान से घर जा रहा था सांई मंदिर के आगे पहुंचा था तभी एक ई रिक्शा जिसमें एलुमिनियम भरा हुआ था उक्त ई रिक्शा चालक ने दोपहिया वाहन को ठोकर मार दी जिससे एल्युमिनियम के एंगल से प्रार्थी को चोट आई व प्रार्थी का साथी दोपहिया वाहन से गिर गया जिससे उसे भी चोट आई