तिल्दा: तिल्दा के वार्ड क्रमांक 13 में एक करोड़ रुपए की लागत से चौपाटी के निर्माण पर पूर्व उपाध्यक्ष ने दी बधाई
Tilda, Raipur | Feb 12, 2026 नगर पालिका तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 स्थित बाबा गुरु घासीदास उद्यान में एक करोड रुपए की लागत से चौपाटी का निर्माण किया जाएगा साथ ही गार्डन का सौंदर्य करण भी किया जाएगा मंत्री टंकराम वर्मा ने इसकी घोषणा की है जिसके बाद वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने आज गुरुवार सुबह मंत्री का आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी