बहराइच: तिलकपुर पथरावा गांव में बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत
कटरा थाना क्षेत्र के तिलकपुर पथरावा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां की रहने वाली नुरुल निशा पत्नी साबिर अली गांव के पास रोड पर थीं। तभी एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल नुरुल निशा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।