वन मंडल बलौदा बाजार अंतर्गत धरोहर वृक्ष गणना अभियान शुभारंभ किया गया है यह अभियान एक मई से 15 जून तक संचालित किया जाएगा अभियान के तहत पीपल बरगद सहित अन्य दीर्घायु एवं पारिस्थितिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों को चिन्हांकित कर उनका अभिलेखीकरण किया जाएगा ताकि भविष्य में इनके संरक्षण के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई जा सके