गाज़ियाबाद: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में रैली निकाली गई।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रम के आयोजन हुए। इस दौरान अंबेडकर जयंती पर रविवार को कवि नगर समेत अन्य इलाकों में युवाओं ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में सभी युवाओं के हाथ में नीले झंडे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की टीम तैनात रही।