मुरैना नगर: 30 लाख की चोरी,FIR में सिर्फ 96 हजार,आधा सैकड़ा लोगों के साथ SP ऑफिस पहुंचा प्रॉपर्टी डीलर,पुलिस की कार्यशैली पर सवाल।
मुरैना की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर हरेश परमार के सूने घर में दिनदहाड़े चोरी हुई थी।परमार का आरोप है कि करीब 200 ग्राम सोने के जेवर,कीमत लगभग 30 लाख रुपए,चोरी हुए,जबकि FIR में 96 हजार रुपए दर्ज किए गए।विरोध में आज वह करीब 50 लोगों संग एसपी कार्यालय पहुंचे।एसपी धर्मराज मीना ने बिल देने पर राशि संशोधित करने और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।