बहराइच: पुलिस लाइन के पास अचानक कार में लगी आग, ग्राम विकास अधिकारी बाल-बाल बचे
बहराइच के पुलिस लाइन मार्ग पर शनिवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार ने कूदकर जान बचाई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। आग लगने से सड़क के दोनों तरफ यातायात प्रभावित रहा। ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार श्रावस्ती जिले के इकौना में तैनात हैं। और ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।