तुर्की केरमा ग्रामीण पथ पर सोमवार करीब 4:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक सवारों की आपस में सीधी भिड़ंत हो गई. इस घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरे बाइक पर सवार एक युवक और महिला जख्मी हुआ. मृतक सुमनकांत (32) तुर्की थाना के चढ़ुआ का रहनेवाला था.