कर्वी: चित्रकूट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
चित्रकूट के रामायण मेला परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों का विवाह मंगलवार दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। योजना के तहत प्रत्येक पात्र कन्या को ₹85 हजार की सहायता और घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।