खड़गपुर: धर्म कांटा खड़गपुर के समीप जुगाड़ गाडी व स्कूटी की टक्कर में जख्मी शिक्षक की इलाज के दौरान मुंगेर में मौत
खड़गपुर -तारापुर मुख्य मार्ग के धर्मकाटा शिशिर नगर के समीप बीते सोमवार की देर शाम जुगाड़ गाड़ी व स्कूटी की टक्कर हो गई।जिसमे स्कूटी पर सवार शिक्षक घायल हो गए।तो जुगाड़ गाडी चालक अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए।वही स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया।