बांगरमऊ: बांगरमऊ में हुआ जनता दर्शन कार्यक्रम, विधायक ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने बुधवार सुबह 11 बजे अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। श्रीकांत कटियार ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध व त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना