मुरैना नगर: मुरैने के रेत माफिया में मचा हड़कंप,रात के अंधेरे में खुद मोर्चे पर कलेक्टर-एसपी,चंबल घाटों से हाईवे तक ताबड़तोड़ नगरानी
मुरैना जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीना ने शुक्रवार रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चंबल घाटों व हाईवे-44 स्थित चेक पोस्टों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने संदिग्ध वाहनों की सघन जांच, रात्रिकालीन निगरानी बढ़ाने और अवैध रेत परिवहन में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।