शाहजहांपुर जिले के कृषि उत्पादन मंडी समिति जलालाबाद में शनिवार की रात एक आढ़ती की दुकान के ताले तोड़कर घुसे चोरों ने तिजोरी का लॉक तोड़ दिया और 14 हजार की नकदी चेकबुक व जरूरी कागज़ चोरी कर ले गए। सुबह आढ़ती जब दुकान खोलने पहुंचा तब चोरी का पता चला। चोरी विश्वास गुप्ता की आढत पर हुई।