खिरकिया: खिड़किया क्षेत्र के गांवों में 9 जुलाई को लगेगी ‘सांझ चौपाल’, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान।
आज 8 जुलाई शाम 5: 30 बजे हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि खिड़किया क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 9 जुलाई, गुरुवार को ग्राम मकड़ाई में ‘सांझ चौपाल’ आयोजित की जाएगी।