चंदिया: चंदिया के पतरेइ, झाला टेकन ,में वृक्षारोपण पर दो गांव आमने-सामने, फलदार पौधों की मांग को लेकर बढ़ा विवाद
उमरिया जिले के चंदिया तहसील अंतर्गत धमोखर बफर परिक्षेत्र में वृक्षारोपण को लेकर दो गांवों के ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। पतरेई के कक्ष क्रमांक पीएफ-75 कुदराहार में चल रहे वृक्षारोपण कार्य का टेकन गांव के कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, जबकि पतरेई गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वन विभाग को पत्र सौंपकर फलदार पौधे लगाने की मांग का समर्थन किया है।