गोपालगंज: शहर में अम्बेडकर चौक से कौशल्या चौक तक लगा भीषण जाम, राहगीर परेशान
गोपालगंज शहर में शनिवार को भीषण जाम की समस्या से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अम्बेडकर चौक से लेकर कौशल्या चौक तक लंबा जाम लग जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। जाम में फंसे राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को विशेष रूप से कठिनाई झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगो