उधवा: विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर उधवा पक्षी झील में स्वच्छता,हरियाली और संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर उधवा झील पक्षी आश्रयणी में गुरुवार को प्रकृति संरक्षण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान,पौधारोपण तथा स्थानीय समुदाय के साथ जागरूकता संवाद के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संरक्षण का संदेश दिया गया।