शनिवार को पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय अवस्थित कृषक महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित NDA समर्थित उम्मीदवार अरुणा देवी के समर्थन में सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी घंटों इंतजार के बाद भी जनसभा में नहीं पहुंचे जिससे लोगों में काफी नाराजगी रही देर शाम चार बजे मंच से घोषणा की गई की हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वह नहीं आ रहे हैं ।