पुलिस को शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारसखेड़ी और पिपरेसरा तिराहे पर सट्टा पर्ची काटी जा रही है। सूचना के आधार पर ईसागढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सारसखेड़ी से खमखेड़ी निवासी 40 वर्षीय बंटी उर्फ सुरेश यादव तथा पिपरेसरा तिराहे के पास ईसागढ़ के कछियाना मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय गोलू केवट को सट्टा पर्ची काटते हुए पाया ।