अररिया: साइबर अपराध में ठगी गए 53 लाख 14 हजार 520 रुपये में से पुलिस ने हजारीबाग से 48 लाख 41 हजार रुपये बरामद किए
Araria, Araria | Nov 11, 2024 अररिया पुलिस ने साइबर क्राइम पर बड़ी सफलता पाई है. जानकारी देते हुए अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि गैयारी निवासी एक महिला के खाते से साइबर अपराधियों के द्वारा 53 लाख 14 हाजर 520 रुपए की ठगी कर ली गई थी. जिसके बाद महिला के द्वारा साइबर थाने में लिखित आवेदन दिया गया था. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यह सफलता पाई है.