पैलानी: अमलोर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pailani, Banda | Nov 3, 2025 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोर गांव में घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला के पैर में गोली लग गई है। वहीं घायल महिला को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर के द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार कर बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा अन्य विधिक करवाई की जा रही है।