गंगा दशहरा तक घाटों पर 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे ने राजघाट पर गंगातलहटी से निकाले कचड़े
नमामि गंगे की ओर से गंगा किनारे ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा से गंगा दशहरा तक 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को राजघाट से हुआ।गंगा तलहटी से भारी मात्रा में कचड़े निकाले गए।इसके साथ ही जेटी पर पड़ी गंदगी को साफ करवाया गया।