अनूपपुर: ब्राह्मण समाज सेवा समिति का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, आशीर्वाद मैरिज गार्डन में आयोजन
ब्राह्मण समाज सेवा समिति अनूपपुर के तत्वावधान में आशीर्वाद मैरिज गार्डन में सामूहिक उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार का आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अनेक परिवारों के बालकों का जनेऊ संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। कार्यक्रम में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न हुआ ।