बालाघाट: मरारीटोला में मोटर बचाने उतरा किसान खुद नहीं लौट सका, जहरीली गैस ने ली जान; पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
लगातार हो रही बारिश के बीच खेत की विद्युत मोटर को बचाने की कोशिश एक किसान के लिए आखिरी साबित हुई। नगर से लगे भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम मरारीटोला में खेत के कुएं में फैली जहरीली गैस की चपेट में आने से 45 वर्षीय किसान अशोक पिता मेहतर कावरे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे किसान युवराज मसखरे की समय रहते जान बच गई। इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।