गोपालगंज: शहर के सिनेमा रोड पर स्कॉर्पियो की चपेट में आकर घायल हुआ बाइक सवार युवक, लोगों ने स्कॉर्पियो चालक के साथ की मारपीट
शहर के सिनेमा रोड में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। वहीं हादसे के बाद उग्र लोगों ने स्कार्पियो चालक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।