गोपालगंज: भठवा मोड़ के पास बस की चपेट में आकर एक बुजुर्ग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ के समीप रविवार को बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बुजुर्ग कुचायकोट थाना क्षेत्र के रमजीता गांव निवासी मोहन प्रसाद को आसपास के लोगों की मदद से कुचायकोट सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।