एत्मादपुर: बरहन थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण और लाखों की चोरी, परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आगरा के बरहन में 18 वर्षीय युवती को सुरजीत कुमार, उनके फूफा और बूआ के सहयोग से बहला-फुसला कर घर से भगाया गया। अपहर्ताओं ने 250 ग्राम करधनी चाँदी, 250 ग्राम तोड़िया चाँदी और 1,40,000 रुपये नकद भी ले लिए। पहले भी आरोपी ने नाबालिग को भगाने का प्रयास किया था। जिसका मुकदमा थाना बरहन में दर्ज है, पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।