चायल: बकोड़ा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, जेसीबी की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक फरार
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बकोड़ा मोड़ के पास सड़क हादसे में 55 वर्षीय सुमन विश्वकर्मा की मौत हो गई। वह कनैली से सराय अकिल जा रहे थे। हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।