चंडी: चंडी की पांच पंचायतों में लगेगा सौर ऊर्जा यंत्र
चंडी प्रखंड के पांच पंचायतों में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता का मुफ्त सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जीविका और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने शुक्रवार को बताया चंडी प्रखंड के पांच पंचायत रुखाई, सिरनामा, बढ़ौना