देवघर: भारत विकास परिषद देवघर शाखा द्वारा योग एवं प्राणायाम ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शहर के भगवान टॉकीज के निकट से नृत्य कला निकेतन में योग प्राणायाम के कार्यक्रम का सफल आयोजन सोमवार शाम 4:00 किया गया कार्यक्रम का संचालन अत्यंत उत्साह पूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में शाखा अध्यक्ष कंचन मूर्ति शाह द्वारा रविशंकर जी के परम शिष्य निशांत को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर रात में स्वागत किया गया।