खगड़िया: मुंगेर से लौट रही सहरसा जिले के महिला श्रद्धालु की बलुआही बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में मौत
खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर 2:00 बजे को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सहरसा की 40 वर्षीय महिला श्रद्धालु बिंदु देवी की मौत हो गई। वह मुंगेर गंगा घाट से स्नान कर अन्य महिलाओं के साथ ऑटो से घर लौट रही थीं। बलुआही बस स्टैंड के पास एनएच-31 पर स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार ऑटो के सामने गिर गया। इससे ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पल