गिरिडीह: पर्यावरण संरक्षण पर सख्त हुए उपायुक्त, प्रदूषण नियंत्रण, वृक्षारोपण और अवैध डंपिंग रोकने के दिए निर्देश।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में गुरुवार को 11 बजे जिला पर्यावरण समिति की बैठक की। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।