शिवाजी नगर: बरियाही घाट करेह नदी में स्नान करते समय तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम
शिवाजी नगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बोरज वार्ड 7निवासी सुदर्शन कुमार झा तीन पुत्र सोमवार कीदोपहर बरियाही घाट करेह नदी में स्नान करने गए थे। गहरे पानी में जाने से तीनों सगे भाई लापता हो गए। स्थानीय मछुआरों के द्वारा कारी मशक्कत के बाद दो भाई को बाहर निकल गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। जहां दोनों भाई को मृत्य बताया गया।