खलारी: पूरे कोयलांचल में गुरुवार को अदा की गयी ईद उल फितर की नमाज़
Khelari, Ranchi | Apr 11, 2024 खलारी सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र में गुरुवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डकरा, खलारी, भूतनगर में लोगों ने ईद उल फितर की विशेष नमाज़ अदा कर देश और दुनिया के लिए अमन चैन की दुआ माँगी। इस दौरान खलारी पुलिस मुस्तैद दिखी और लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।