कटकमसांडी: 11 महिलाओं ने नामुमकिन कर दिखाया, 10 एकड़ बंजर जमीन को हरियाली में बदला
महिलाओं ने बंजर जमीन को दिया नया जीवन, 10 एकड़ खेत हुआ हरा-भरा। कटकमसांडी प्रखंड के हरहद गांव की 11 महिलाओं ने जैविक खेती से बंजर जमीन को फिर उपजाऊ बना दिया है। रासायनिक खाद से खराब हुई जमीन में महिलाओं ने खुद तैयार जैविक खाद का उपयोग किया, जिससे करीब 10 एकड़ खेत दोबारा हरा-भरा हो गया। यह पहल महिलाओं की सामूहिक मेहनत और जैविक खेती की ताकत को दर्शाती है।