किसान कल्याण वर्ष-2026 के तहत नवीन कम्युनिटी हॉल, आगर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रीति यादव सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। कार्यशाला में उद्यानिकी फसलों की आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती, संतरा उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।