अररिया: उदा पुल के पास से 96 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ़्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
Araria, Araria | Mar 20, 2024 अररिया के महल गांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उदा पुल के समीप एक पिकअप वैन से विभिन्न ब्रांड के 96 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवक से आवश्यक और पूछताछ करने के बाद उसका मेडिकल सदर अस्पताल अररिया में बुधवार को करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है.