अररिया: फुलकाहा से पुलिस ने 26.1 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Araria, Araria | Mar 20, 2024 अररिया के फुलकाहा से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 26.1 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों ही आरोपी से आवश्यक पूछताछ करने के बाद दोनों का मेडिकल सदर अस्पताल अररिया में करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद बुधवार को दोनों ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.