बैतूल नगर: तेज रफ्तार बाइक ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, तीन घायल, बैलगाड़ी चालक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
आमला थाना क्षेत्र के नाहिया डेम के पास रविवार शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, नाहिया निवासी 54 वर्षीय प्रेमनारायण झाड़े पिता चेतराम झाड़े खेत से बैलगाड़ी लेकर अपने घर लौट रहे