सगड़ी: जैगहां बाजार में तपती दोपहरी में मानवता की मिसाल, लगभग 4000 राहगीरों को पिलाया गया शरबत, लोगों को मिली बड़ी राहत
आजमगढ़ जनपद में ज्येष्ठ माह के पुरुषोत्तम मास की भीषण गर्मी में सेवा और परोपकार की अनूठी मिसाल शनिवार को बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत जैगहां बाजार स्थित शिव मंदिर पर देखने को मिली । सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित सेवा कार्यक्रम में हजारों राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया गया । वही नमकीन के पैकेट वितरित किए गए जिससे लोगों ने राहत महसूस किया ।