नारायणपुर: आपसी विवाद में मारपीट, कुदाल से हमला कर युवक गंभीर रूप से घायल
रंगरा थाना क्षेत्र के साहू टोला भवानीपुर में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में घायल कन्हैया कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि घर पर दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान कुंदन कुमार ने गुस्से में आकर कन्हैया कुमार के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया। हमले में कन्हैया कुमार..