पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री चक्रवातों के असर से डूंगरपुर शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार तड़के से रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की फुहारों के साथ ठंड का असर बढ़ गया। सुबह के समय रिमझिम बारिश ने रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर डाला।