मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी से भरा टेंपो जब्त, तीन तस्कर हुए गिरफ्तार
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित जोतांग जंगल में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से लदे एक टेंपो को जब्त किया है। इस दौरान लकड़ी की तस्करी में संलिप्त तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में ताल गांव निवासी कमलेश यादव, अभिषेक भुइयां तथा जोतांग गांव निवासी छोटू भुइयां का नाम शामिल हैं। कुंदरी वन क्षेत्र क