अम्ब: अंब में 47 वर्षीय व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना किया गया रेफर
अंब में 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने किसी अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल अंब से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। अंब निवासी उक्त व्यक्ति ने बुधवार दोपहर 2 बजे अचानक सल्फास की गोलियां खा लीं। थाना प्रभारी अंब रूप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।