सिमडेगा: मकान बनाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला व्यक्ति सिमडेगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने मकान बनाने के नाम पर अलग-अलग व्यक्ति से 26 लाख रुपए की ठगी करने वाले गुमला निवासी अर्जुन गोप गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में एसडीपीओ बैजू उरांव ने शनिवार को 2:00 बजे प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मल्लिकार्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस कंपनी के नाम से आर्मी जवान के पत्नियों को निशाना बनाने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार कर जेल भेजा।