उजियारपुर: उजियारपुर में अग्निपीड़ितो के बीच समाज सेवी राजू साहनी के द्वारा बांटे गए राहत सामग्री
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत में पिछले दिनों हुए भीषण अग्निकांड के अग्नि पीड़ितों के बीच राजू साहनी के द्वारा बड़े पैमरे पर राहत सामग्री का वितरण किया गया। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पांच घर जलकर खाक हो गया था जिसकी जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी ने यह कदम उठाया।