इटावा: बलरई के ब्रह्माणी देवी मंदिर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार भिक्षु की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पीएम
Etawah, Etawah | Apr 13, 2025 6 अप्रैल रामनवमी के दिन बलरई के ब्राह्मणी मंदिर के पास मोपेड से सब्जी लेने जाते समय तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हुए ऊसराहार निवासी राजेश को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह मेडिकल राजेश की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया राजेश भिक्षा मांगते थे, पुलिस ने दोपहर 12 बजे पीएम कराया।