मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर 5 के बाहर भीड़ के दबाव में बिगड़ी श्रद्धालु की तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती
वृन्दावन में जन्माष्टमी मनाने आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हालांकि बाँके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी 27 अगस्त को मनाई जाएगी, लेकिन मंदिर में लगातार भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शनो को जा रहे एमपी के दमोह निवासी पुरुषोत्तम पटेल भीड़ के दबाव में गेट नम्बर 5 के बाहर चक्कर आने पर अचेत हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।