गोरखपुर में खजनी थाने के 10 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सागर पाण्डेय ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। सागर पाण्डेय खजनी पुलिस थाने में दर्ज केस संख्या 406/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 504 और 506 के तहत वांछित था। वह ग्राम बरी बन्दुआरी, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर का निवासी है।