शाहजहांपुर: कांट में लगी ‘स्मार्ट चौपाल’, स्मार्ट मीटर को लेकर दी गई अहम और स्पष्ट जानकारी, उपभोक्ताओं की भ्रांतियां दूर
शाहजहांपुर। कांट के रामलीला ग्राउंड में मध्यांचल वन इंफ्रा द्वारा स्मार्ट चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर से संबंधित भ्रांतियों और समस्याओं को एक ही मंच पर दूर किया गया। उपभोक्ताओं को बताया गया कि स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की वास्तविक जानकारी मोबाइल पर देखी जा सकती है, जिससे बिल पारदर्शी और सटीक